फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई

Mon, 26 Oct 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और बेहद उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज की ओर से नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल मनमोहक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर पालिका शॉंपिग कांप्लेक्स के समीप आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पंवार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। दोनों ने लोगों से वाल्मीकि के दिखाए सत्य, समरसता और ज्ञान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों राजपुरा, एनटीडी, पातालदेवी और धारानौला से आई आकर्षक झांकियां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास एकत्रित हुईं, जहां से मुख्य शोभायात्रा का आगाज हुआ। यह भव्य यात्रा मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार और थाना बाजार होते हुए एलक्जेंडर गेट तक गई। पूरी यात्रा के दौरान पूरा नगर महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गुंजायमान रहा और सड़कों के दोनों ओर झांकियों के दीदार के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा में शामिल लोग महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा देेखने के लिए जगह-जगह लोग खड़े थे। शोभा यात्रा में राजपाल पंवार, दीपक चंदेल, दीपक सैलानी, सतीश कुमार, राजेश टाक, राजेंद्र कुमार, अजय, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें