फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बॉल के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से स्थानीय स्टेडियम में हुई इंटर स्कूल बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मैच महर्षि ए और मॉडर्न फील्ड क्लब ने जीते। प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट पद्धति से खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच महर्षि पब्लिक स्कूल ए और शारदा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें महर्षि ए की टीम ने एक शून्य से जीत दर्ज की। कार्तिक कनवाल ने एक गोल किया। दूसरा मैच महर्षि पब्लिक स्कूल बी और मॉडर्न फील्ड क्लब के बीच हुआ। मॉडर्न फील्ड क्लब ने ने 3-0 से जीत दर्ज की। फील्ड क्लब की ओर से रोहन रावत, मोहित बरफाल और हर्षवर्धन ने एक-एक गोल किए।
इससे पहले उद्घाटन जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष हरीश सिंह कनवाल और अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह, खेल अधिकारी सीएल वर्मा और गिरीश मल्होत्रा ने किया। इस दौरान मोहित, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत, कैलाश राम आर्या, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार, हीरा कनवाल आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका मनीष कनवाल, राहुल नयाल, सूरज, वैभव, करन, हिमांशु लोहनी ने निभाई। संचालन मनीष कनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें