अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के प्रसिद्ध एड़ाद्यो धाम के महंत विशंभर गिरी का 17 दिन लगातार खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ।
पुलिस के मुताबिक सोमेश्वर निवासी शंकर सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। कहा कि बीते पांच जनवरी को दोपहर लगभग 3:30 बजे महाराज विशंभर गिरी (52) एड़ाद्यो देवी मंदिर के दर्शन करने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी खोजबीन की। उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सौंपी गई है।