फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एआई तकनीक से तैयार मशीन लर्निंग मॉडल से ब्रेस्ट कैंसर की पहचान होगी आसान

Mon, 01 Dec 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्तन कैंसर की समय रहते पहचान करना दुनिया भर के चिकित्सकों के बड़ी चुनौती बनी हुई है। एसएसजे विश्वविद्यालय की शोधार्थी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मॉडल्स ने मेमोग्राफी और अल्ट्रासाउंड इमेजेज की मदद से कैंसर की सटीक पहचान करने में सफलता हासिल की है। महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर मामलों के बीच इस शोध ने उम्मीद की नई किरण दिखाई है।
विज्ञापन


एसएसजे विश्वविद्यालय की शोधार्थी ने ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए एमआईएएस डेटाबेस की 322 मैमोग्राफी तस्वीरों पर अध्ययन किया। यह शोध मैमोग्राफी इमेजेस पर आधारित है। मैमोग्राफी कैंसर डिटेक्शन को अधिक सटीक और प्रभावी बनाता है।
शोध में आठ मशीन लर्निंग की तुलना की गई। इसमे बैगिंग, एक्स्ट्रा ट्रीज, रैंडम फॉरेस्ट, सपोर्ट वेक्टर मशीन, डिसीजन ट्री, लॉजिस्टिक रिग्रेशन, ग्रेडिएंट बूस्टिंग, एडा बूस्ट मशीन लर्निंग तकनीकों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इनमें बैगिंग एल्गोरिदम मॉडल के नतीेजे 96.78 प्रतिशत तक सटीक रहे जबकि लॉजिस्टिक रिग्रेशन का सफलता प्रतिशत 49.29 रहा। बैगिंग तकनीक की खासियत यह है कि यह डेटा के कई अलग-अलग सैंपलों के परिणाम को आपस में मिलती है। यह मॉडल न सिर्फ ज्यादा स्थिर है बल्कि गलतियों की संभावना भी कम होती है।
-



मशीन लर्निंग सफलता प्रतिशत

बैगिंग 96.78 प्रतिशत

रैंडम फॉरेस्ट- 96.52 प्रतिशत

एक्सट्रा ट्रीज 95.75 प्रतिशत
ग्रेडिएंट बूस्टिंग 94.72 प्रतिशत

डिसीजन ट्री 92.02 प्रतिशत
एडा बूस्ट 74.13 प्रतिशत

एसवीएम 66.15 प्रतिशत
लॉजिस्टिक 49.29 प्रतिशत

रिग्रेशन




इन मापदंडों पर हुई पहचान

- शोध के दौरान मॉडल की क्षमता का परीक्षण कन्फ्यूजन मैट्रिक्स, एक्युरेसी, प्रिसिजन, रिकॉल, और एफ वन स्कोर मापदंडों पर किया गया।





डब्लूएचओ की रिपोर्ट

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) में मुताबिक स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में दुनिया भर में स्तन कैंसर के अनुमानित 2.3 मिलियन नए मामले और 670,000 स्तन कैंसर से संबंधित मौतें हुईं। स्तन कैंसर के ज़्यादातर मामले और मौतें 50 वर्ष और उससे अधिक आयु
में होती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम ऐसे होगा

- स्तर कैंसर जोखिम को कम करने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ वजन बनाए रखें।

- शराब का सेवन कम करने से स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

- स्तनपान से जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।

- नियमित जांच से कैंसर की पहचान उपचार योग्य अवस्था में करने में मदद मिल सकती है।

- आनुवंशिक स्तन कैंसर से बचने के लिए बीआरसीएआई और बीआरसीए टू परीक्षण करवाना चाहिए।




- कुमाऊं विवि नैनीताल के प्रो. आशीष मेहता के निर्देशन यह शोध पूरा हुआ। ब्रेस्ट कैंसर को अब मशीन लर्निंग की मदद से और भी आसानी से पहचाना जा सकेगा। भविष्य में सीएनएन जैसे डीप लर्निंग तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। इससे अधिक सटीक और तेज परिणाम मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन




- डॉ. अर्पिता जोशी, शोधार्थी, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें