मानिला के छात्रनेताओं का अनशन समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
मानिला (अल्मोड़ा)। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते पांच दिन से राजकीय महाविद्यालय मानिला में चल रहा छात्रों का आमरण अनशन एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा और विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। एसडीएम और विधायक ने अनशन पर बैठे वीरेंद्र रावत और पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश रावत को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
एसडीएम ने अनशनकारियों को डिग्री कॉलेज को जीआईसी मानिला से पानी का कनेक्शन देने, प्रवक्ताओं के खाली पद शीघ्र भरे जाने का आश्वासन दिया। विधायक जीना ने कहा कि कॉलेज में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले चार नए विषय खुलवा दिए जाएंगे।
एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा और विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आश्वासन के बाद अनशन पर बैठे वीरेंद्र रावत और पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश रावत ने अनशन समाप्त किया। वार्ता के समय पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र घुग्त्याल, दिनेश सिंह, रोशन कोहली, विक्की रावत, प्रेम सिंह, भुवन चंद्र, त्रिलोक मेहता, नीलम नैनवाल आदि थे। इधर लंबे समय से खाली अर्थशास्त्र प्रवक्ता के पद शनिवार को एक प्रवक्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।