फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिला के खिलाड़ी सम्मानित

Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मानिला के खिलाड़ी सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया। प्रतियोगिता में पूजा तिवारी, पुष्कर असवाल, तेजपाल व्यक्तिगत चैंपियन रहे। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पुष्कर असवाल पहले, प्रकाश सिंह दूसरे, पवन बलौदी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा तिवारी पहले, कविता लखचौरा दूसरे, पूजा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में तेजपाल, अनीता पहले, भुवन, कविता लखचौरा दूसरे, पवन बलौदी, कविता तीसरे स्थान पर रही। वहीं पांच हजार मीटर दौड़ में हेमंत पहले, पवन बलौदी दूसरे, संजय सिंह तीसरे स्थान पर पहुंचे।

विजेता खिलाड़ियों को मानिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कमला जोशी, मासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीसी पांडे ने पुरस्कार बांटे। निर्णायकों में जगत मनराल, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. उमराव सिंह शामिल रहे जबकि संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। इस दौरान डॉ. योगेश चंद्र, कृष्ण चंद्र मिश्रा, जितेंद्र घुघत्याल, निहारिका बिष्ट, नीतू खुल्बे, ममता बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें