फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना के लिए पांच करोड़ मंजूर

Fri, 25 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना के निर्माण केे लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर होने पर मानिला की सदर, रतखाल और क्वैरला बाजारों में स्थानीय व्यवसायियों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना का काम पूर्व में ही शुरू हो चुका है, लेकिन बजट मंजूर नहीं होने से योजना के काम में तेजी नहीं आ पा रही थी। अब प्रदेश सरकार ने इस योजना के निर्माण को गति देने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

जिससे कार्य में गति आने की उम्मीद है। इस योजना के बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को फायदा मिलेगा। योजना के लिए पांच करोड़ मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने इसके लिए प्रदेश सरकार और औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों एक कार्यक्रम में रणजीत रावत ने इस योजना के लिए धन स्वीकृत करने की घोषणा की थी। खुशी जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू तिवारी, कुंदन बिष्ट, महिपाल असवाल, गोपाल रावत, पुष्कर असवाल, भाष्कर, महेश नैलवाल, बलवंत पटवाल, हिम्मत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें