फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत संवरेगा तड़ागताल का मां नंदा देवी मंदिर

Mon, 10 Aug 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चाैखुटिया विकासखंड के तड़ागताल स्थित ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत नए स्वरूप में नजर आएगा। शासन से मंदिर में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। इस धनराशि से मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण होने के साथ ही धर्मशाला में टाइल्स लगाई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को दी गई है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने मंदिर का स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है। मंदिर समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है, लेकिन यहां पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए अन्य विकास कार्य किए जाने की जरूरत है। इससे देखते हुए समिति ने मुख्यमंत्री से मंदिर परिसर के समतलीकरण, चारदीवारी निर्माण, संतों के लिए कुटिया और आकर्षक व्यू प्वाइंट के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग की है।

व्यू प्वाइंट से आकर्षित होंगे पर्यटक
- समिति के मुताबिक मंदिर परिसर में प्रस्तावित व्यू प्वाइंट बनने से तड़ागताल की विशाल झील के साथ पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे। कहा कि नंदा देवी मंदिर धार्मिक आस्था के साथ ही आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। मंदिर का समग्र विकास होने से तड़ागताल क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, मदन सिंह खुराना, रमेश अधिकारी, शिवराज सिंह कठायत, मान सिंह पटवाल, मंदिर के पुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें