मेडिकल कालेज के अधीन बेस अस्पताल में मिलेगी सुविधा, दमा रोगियों को मिलेगी राहत
हेमंत बिष्ट
अल्मोड़ा। श्वांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल अल्मोड़ा में अब स्पाइरोमीटर मशीनस्थापित हो चुकी है। जिससे फेफड़ों की क्षमता मापी जा सकेगी और उस अनुरूप मरीजों को इलाज दिया जाएगा। इससे जिले के दमा रोगियों को राहत मिल सकेगी। अब तक इस जांच के लिए महानगरों को दौड़ लगानी पड़ती थी। संवाद
कोट::::: स्पाइरोमीटर को कंप्यूटर से जोड़ा जाता है और मशीन से मरीज के सांस लेने और छोड़ने की रीडिंग ली जाती है, जिसके आधार पर कंप्यूटर में एक ग्राफ बनता है। इसी ग्राफ के जरिये फेफड़ों की क्षमता का पता चलता है। इसी आधार पर चिकित्सक को उपचार देने में मदद मिलती है। सांस की बीमारियों के उपचार में काफी हद तक मदद मिलेगी।-डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा, विभागाध्यक्ष श्वसन रोग विभाग