फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस वितरण व्यवस्था बेपटरी

Sun, 07 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रसोई गैस की वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को  महीनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। सेराघाट और जैंती क्षेत्र में तीन महीने से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। दन्यां क्षेत्र में रविवार को दो महीने बाद सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा।
विज्ञापन


नगर समेत जिले के हवालबाग, लमगड़ा, भैंसियाछाना, धौलादेवी और ताकुला ब्लॉकों में इंडेन कंपनी के एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई कुमाऊं मंडल विकास निगम की अल्मोड़ा गैस एजेंसी के तहत होता है।

एजेंसी ने नगर क्षेत्र में सिलेंडर वितरण के दिन निश्चित किए हैं, लेकिन करीब एक साल से विभिन्न वितरण स्थलों में तय तिथि को सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्था तो पूरी तरह एजेंसी की मर्जी पर निर्भर है। इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बांटने का दिन ही तय नहीं है।
विज्ञापन


सड़क से भरा सिलेंडर लोगों को दूरस्थ गांवों  तक ले जाना पड़ता है और खाली सिलेंडर को सड़क तक वापस लाना भी मजबूरी है। लोग किसी तरह खाली सिलेंडर सड़क पर ले आते हैं, लेकिन कई चक्कर काटने के बाद भी सिलेंडर नहीं भर पाते हैं।

गैस की गाड़ी पहुंचने का दिन तय नहीं होने से कई बार महीनों तक सिलेंडर से वंचित भी होना पड़ता है। सेराघाट और जैंती इलाके में तीन महीने से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दन्यां में दो महीने बाद सिलेंडर लेकर दो ट्रक पहुंचे। सिलेंडर की पर्ची कटाने को लंबी लाइन लगी रही।

दो अलग-अलग स्थानों पर 480 सिलेंडर बांटे गए। इसके बावजूद दर्जनों लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। गैस एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों से अव्यवस्था के कारण पूछने पर एक ही जवाब मिलता है कि बाटलिंग प्लांट से ही मांग के मुताबिक सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें