फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकली

Wed, 24 Oct 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में भगवान वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। बुधवार देर शाम टैक्सी स्टैंड से नगर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा में कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोगों से भगवान वाल्मीकि के आदर्शोें से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशिष्ट अतिथि पर्यावरण मित्र आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पवार ने लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। संचालन प्रधान सचिव राजपाल पवार ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व सभासद अशोक पांडे, हेम तिवारी, त्रिलोचन जोशी, किशन लाल, मनोज वर्मा, अमित जोशी, रौबिन मनोज भंडारी, अंकुर कांडपाल, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, सुरेश केशरी, सुरेश परदेशी, हरि प्रसाद, रमेश पारछा, भीमा पवार, नीरज पवार आदि मौजूद थे। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें