फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माल रोड पर लगा लंबा जाम, यात्री, पर्यटक रहे परेशान

Thu, 28 Mar 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आए दिन नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम से आम यात्रियों के साथ ही पर्यटक परेशान हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हो रहे हैं। माल रोड पर लंबा जाम लगने से यात्रियों और पर्यटकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से पर्यटक अल्मोड़ा का रुख करने लगे हैं, इससे नगर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से नगर की सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है, इससे पर्यटक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को चौघानपाटा से डाकघर तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। आधे घंटे बाद किसी तरह जाम खोला गया तब जाकर यात्री और पर्यटक अपने गंतव्य को रवाना हुए। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम लगा। पुलिस ऐसे वाहन चालकों का चालान कर रही है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें