अल्मोड़ा। जिले में पंजाब समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। मंगलवार को लोहड़ी पर नगर के तल्ला कसून में लोगों ने अग्नि की पूजा की।
लकड़ियों को जलाकर उसमें मूगंफली, रेवड़ियां और अन्य सामान की आहुति डालकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान वहां मूंगफली तथा रेवड़ी वितरित की गई। इस दौरान पंजाब के लोक गीत गाए गए। भांगड़े पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।
वहां संजीव नज्जौन, गिरीश धवन, अंकित नज्जौन, इंद्रप्रकाश धवन, बिनीत बंसल, सिम्मी धवन, जीवन गुप्ता, महक नज्जौन, परीक्षित साह, चंद्रप्रकाश नज्जौन, मधु नज्जौन आदि मौजूद रहे।