प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी को सैनिटाइज मशीन सौंपती बीडीसी सदस्य पूजा गैड़ा।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य धौलादेबी पूजा गैड़ा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी को सैनिटाइज मशीन प्रदान की है। उन्होंने कोरोना वॉरियर स्वास्थ्य कमियों को भी सम्मानित किया। बीडीसी सदस्य पूजा ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी को अस्पताल के लिए सैनिटाइज मशीन सौंपी। कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर पुष्प भेंट किए। इधर बीडीसी सदस्य पूजा गैड़ा कोरोना से बचाव को क्षेत्र के लोगों को लोगों को मास्क और सैनिटाइजर के अलावा गरीबों को खाद्य सामग्री भी वितरित कर रही हैं। साथ ही लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक कर रही हैं।