फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन मेरा अनुभव मेरे विचार ऑनलाइन लेखन में राज्य के बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लाॅक डाउन- मेरा अनुभव, मेरे विचार राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रतियोगिता में दस जिलों के कक्षा 9 से 12वर्ग के 283 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने अनुभव और विचारों को बेहद शानदार ढंग से साझा किया, अधिकतर बच्चे बहुत बेहतर लिखने के बावजूद निर्धारित शब्द सीमा का ध्यान नहीं रख पाए। बच्चों ने शानदार लेखन कार्य किया था, निर्णायकों को परिणाम सामने लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रकृत लोक पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नानकमत्ता पब्लिक स्कूल की रिया चंद प्रथम, हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर कुसुमखेड़ा की चंद्रा पन्त दिव्तीय, जीजीआईसी द्वाराहाट की अपूर्वा कबड्वाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के हितेश बिष्ट के अतिरिक्त कशिश ठाकुर, जीजीआईसी ज्वालापुर हरिद्वार, सौम्या, हंस सनराइज चिल्ड्रंस एकडमी सतपुली, विशिष्टता आर्या, ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, मैत्रेयी दुबे, जीडी बिरला मैमोरियल स्कूल रानीखेत, उत्कर्ष सती, सेंट जोजफ कॉलेज नैनीताल ने विशेष स्थान प्राप्त किया। आयोजक पत्रिका सम्पादक विमल सती ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें