फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: खरीदारी के लिए दुकानों में लगी रही लोगों की लाइन

विज्ञापन
लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा में खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान शनिवार को नगर की बाजारों में लोगों ने जरूरत की चीजों की खरीदारी की। इससे बाजार में चहल-पहल रही। लोग सुबह के समय खरीदारी करने अधिक निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में थूकने पर पुलिस ने एक व्यक्ति का ढाई सौ रुपये का चालान काट दिया। शनिवार को नगर की बाजार में सब्जी, राशन, दूध समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों में लोगों की लाइन लगी रही। खासकर सब्जी और राशन की दुकान में अधिक भीड़ रही। खरीदारी के दौरान कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते दिखा तो कहीं इसका उल्लंघन भी हुआ।
ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन कराया। इधर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बाजार में पुलिस कर्मचारियों और आम लोगों को 100 मास्क, 50 सैनिटाइजर बांटे। बाजार में थूकने पर कोतवाल ने एक व्यक्ति का 81 पुलिस एक्ट अधिनियम में 250 रुपये का चालान काटा। कोतवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों में मास्क अवश्य पहनने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें