लॉकडाउन के दौरान ढील अवधि में अल्मोड़ा बाजार में निकलते कुछ लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान सोमवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सब्जी, दूध, राशन समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। दुकानों के बाहर लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखी।
लॉकडाउन में ढील के दौरान खरीदारी के लिए सोमवार को भी अल्मोड़ा बाजार सुबह सात से एक बजे तक खुली रही। नगर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के चलते काफी चहल-पहल रही। लोगों ने दुकानों से दूध, सब्जी, गेहूं, चावल, तेल, चीनी आदि की खरीदारी की।
सब्जी की दुकानों में भी भारी भीड़ रही। सब्जी खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। दुकानदारों ने भी रेट लिस्ट के आधार पर ग्राहकों को सब्जी बेची। हालांकि कुछ स्थानों पर ओवररेट सब्जी बेचने की शिकायत भी मिली है। मेडिकल स्टोरों में भी दवा खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। एटीएम में पैसे निकालने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। छह घंटे की चहल-पहल के बाद बाजार में एक बजे बाद सन्नाटा पसर गया।