चौखुटिया में शहीदों की याद में दीये जलाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा के तट पर स्थित अगनेरी मंदिर परिसर में देश के शहीद जवानों की याद में दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर कमेटी के डा. कुलदीप बिष्ट ने बताया कि कमेटी ने अमर उजाला की पहल से प्रेरित होकर शहीदों की याद में दीपक जलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर दरबान बिष्ट, एलडी मठपाल, वीरेंद्र बिष्ट, पुष्कर कांडपाल, जीवन नेगी, सतीश अग्रवाल, गिरधर खत्री, सुरेंद्र मनराल आदि तमाम लोग थे।