फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दारू चढ़ाई, बस दौड़ाई...फिर 12 यात्रियों की जान आफत में डाल दी; अपनी सीट पर दुबके रहे लोग

Wed, 06 Mar 2024 04:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में शराब के नशे में धुत केमू के एक चालक ने बस दौड़ाकर 12 यात्रियों की जान आफत में डाल दी। यात्रियों को उसके नशे में होने का आभास हुआ तो बस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में शराब के नशे में धुत केमू के एक चालक ने बस दौड़ाकर 12 यात्रियों की जान आफत में डाल दी। यात्रियों को उसके नशे में होने का आभास हुआ तो बस में अफरातफरी मच गई। उन्होंने बस रोकने की गुहार लगाई लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ किमी जाने पर पुलिस की चेकिंग के दौरान जब बस रोकी गई तो यात्री बस से उतरकर दौड़ पड़े। पुलिस की जांच में चालक के नशे में होने का पता चला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर यात्रियों को दूसरे वाहन से हल्द्वानी भेजा।
विज्ञापन


मंगलवार को केमू बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। बस को अक्सोड़ा, मुक्तेश्वर निवासी संतोष कुमार चला रहा था। जैसे ही बस ने रफ्तार पकड़ी तो चालक के हाव-भाव देखकर यात्री सहम गए। उन्होंने बस को धीरे चलाने का आग्रह किया लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। चालक बस को तेज रफ्तार दौड़ाता रहा। यात्री अपनी सीट पर दुबके रहे। संयोग से लोधिया बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बस को रोक लिया। इससे मामला खुल गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

ये पढ़ें-  Haldwani: 1436 करोड़ से दूर होगी पेयजल और सीवर की समस्या, आठ नए नलकूप बनाएगा एडीबी; 21526 परिवार को होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता ने बताया कि चालक अक्सर नशे में वाहन दौड़ाता था, इसकी शिकायत भी मिली थी। नशे में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें