फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम ताख पर रात आठ बजे तक खुल रही शराब की दुकान 

Fri, 21 Jul 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सिरके के गुण
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरकार ने शराब की दुकान खोलने का समय दिन में 12 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया है लेकिन शराब विक्रेताओं को इसकी कोई परवाह नहीं है। मौलेखाल में शराब की दुकान हर रात आठ बजे तक खुल रही है। शिकायत मिलने पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बृहस्पतिवार रात छापेमारी की और छापे में शराब बिकने की पुष्टि हुई। शराब बाकायदा निर्धारित मूल्य से 30 से 50 रुपये अधिक में बेची जा रही थी। दुकान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई थी और न ही बिलिंग मशीन लगी थी। अनियमितता पकड़े जाने के बाद भी दुकान सील नहीं हुई। एसडीएम ने बताया है कि अनियमितता की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। 
नई शराब नीति लागू होने के बाद जिले में अवैध शराब का कारोबार कई गुना बढ़ गया है। हालत यह है कि शराब कारोबारियों को प्रशासन ने मनमानी करने की खुली छूट दे रखी है। जिले की हर दुकान में शराब निर्धारित दरों से काफी अधिक दामों में बेची जा रही है लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कभी-कभार चालान करके कार्रवाई की औपचारिकता कर ली जाती है। क्षेत्र में तमाम इलाकों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। 
विज्ञापन

मौलेखाल में शराब विक्रेता की देर तक दुकान खोलने और ओवर रेटिंग की शिकायत पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार की देर शाम शराब की दुकान में छापा मारा। उन्होंने गार्ड से शराब का एक अद्धा और एक पव्वा खरीदवाया तो उससे भी निर्धारित मूल्य से 30 रुपये अधिक लिए गए। दुकान में विक्रय स्टाक पंजीकरण में 14 जुलाई से विक्रय स्टाक का कोई लेखा जोखा दर्ज नहीं किया गया था। एसडीएम ने बताया कि मौलेखाल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान रात्रि आठ बजे तक खुली थी। उन्होंने दुकान संचालक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में शराब बेचने पर आबकारी विभाग की टीम ने बीते दिनों इस दुकान का चालान भी काटा था लेकिन इसके बावजूद शराब विक्रेता ने कोई परवाह नहीं की। 
विज्ञापन


बार के लिए समय की पाबंदी नहीं 
 नई शराब नीति के अंतर्गत अल्मोड़ा समेत पहाड़ के कुछ जिलों में शराब की दुकानें दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक ही खुलती हैं लेकिन बार लाइसेंस धारकों के लिए यह पाबंदी नहीं है। बार रात दस बजे तक खुले रहते हैं। ऐसे में शराब के बारों से देर रात तक शराब बिकती रहती है। अंतर यह है कि बार से शराब खुली बोतल में मिलती है। पीने वाले लोग अधिक दाम चुकता करके देर रात तक बारों से शराब खरीदकर ले जाते हैं। इस नियम का शराब कारोबारी जमकर फायदा उठा रहे हैं और बारों से लगातार शराब बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें