फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीणों रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान

Sun, 17 May 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर जिले के ग्रामीण रूटों पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को जिले के ग्रामीण मोटर मार्गों पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की सीमित आवाजाही रही। भनोली, सोमेश्वर, शहरफाटक, मौलेखाल, स्याल्दे आदि ग्रामीण रूटों पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। इस कारण इन रूटों को आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। यात्रियों को स्टेशनों पर वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। समय पर वाहन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को घर वापसी में दिक्कतें झेलनी पड़ी। राजन नाथ ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूं लेकिन नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही है। सोनू कुमार ने बताया कि डुंगरा जाना था लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। इंतजार करते हुए आधे घंटे से अधिक हो गया है। इंतजार में समय खराब हो रहा है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर इंतजार करते हुए 33 मिनट हो गए हैं लेकिन वाहन नहीं मिल पाया है। अन्य यात्री भी वाहनों की तलाश में परेशान नजर आए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें