फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जिले के दो ग्रामीण मार्ग बंद

Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश से सोमवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मलबा गिरने से जिले के दो ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। इससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चौखुटिया में सबसे अधिक 82 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


बीते रविवार की रात करीब नौ बजे बारिश शुरु हुई। मध्य रात्रि के बाद झमाझम मेघ बरसे। सोमवार सुबह फिर से बारिश होने लगी और दिन भर रुक-रुक कर हुई। चौखुटिया में सबसे अधिक 82 एमएम, अल्मोड़ा में 45.8 एमएम, रानीखेत में 42, सोमेश्वर में 40 एमएम बारिश हुई।
इस दौरान जिले के चौसाला-चिल और तल्ली-रौल मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। इससे दोनों मार्गों पर यातायात ठप हो गया। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान नगर के माल रोड समेत बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बंद पड़ी सड़कों को खोलने के प्रयास जारी है। जल्द सड़कों को यातायात के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें