फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो वैद्या चलो जल्दी तुम्हें रघुवर बुलाते हैं ....

Fri, 19 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नंदादेवी अल्मोड़ा की रामलीला में विभीषण और हनुमान संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की रामलीला में कहीं लंकापति रावण का वध, लंका दहन हुआ तो कहीं लक्ष्मण शक्ति और हनुमान का सुषैन वैद्य को लाना आदि प्रसंग मंचित हुए। एनटीडी की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना,  रावण मंदोदरी संवाद आदि प्रसंग दिखाए गए। लक्ष्मण को शक्ति लगने पर पवन पुत्र हनुमान सुषैन वैद्य से लक्ष्मण के प्राण बचाने को चलो वैद्या चलो जल्दी तुम्हे रघुवर बुलाते हैं, लगी है लक्ष्मण को शक्ति तुम्हें रघुवर बुलाते हैं...कहकर जल्दी चलने का आग्रह करते हैं।          
विज्ञापन

   
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला थे। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला में नौवें दिन रावण-मंदोदरी, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण-मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, रावण विलाप, राम की शक्ति पूजा, देवी जागर, रावण का पराभव, रावण वध आदि प्रसंग मंचित किए गए। सरकार की आली में रावण मंदोदरी संवाद से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक के प्रसंग मंचित किए गए। कर्नाटक खोला की रामलीला में मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, संजीवनी प्रसंग, कुंभकर्ण-रावण संवाद, कुंभकरण वध तक के प्रसंग मंचित किए गए। डॉ. करन कर्नाटक ने मेघनाद और लता बाफिला ने लक्ष्मण के पात्र का अभिनय किया। इसके अलावा नगर के नंदादेवी, धारानौला, खत्याड़ी, राजपुरा में भी रामलीला मंचन किया गया।              
-             
सोमेश्वर की रामलीला में हनुमान ने लगाई लंका में आग             
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर से सोमेश्वर में आयोजित रामलीला में सातवें दिन सुग्रीव हनुमान मिलन, सुग्रीव-राम मिलन, बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध, रावण का सीता को डराना, हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, हनुमान का अशोक वाटिका उजाड़ कर लंका दहन तक के प्रसंग मंचित किए गए। त्रिभुवन बोरा ने रावण, नवीन भारती ने हनुमान, जगत बोरा ने बाली, गोपाल बोला ने सुग्रीव, गणेश बोरा ने सीता के पात्र का अभिनय किया।              
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें