फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धोखाधड़ी के मामले पर रोक लगाएं अधिकारी

Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट में प्रशिक्षु सब रजिस्ट्रारों की ली बैठक
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने प्रशिक्षु सब रजिस्ट्रारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें। कहीं भी भूमि धोखाधड़ी जैसे मामले सामने न आए। इस कार्य को गहनता के साथ संपादित करें।
विज्ञापन


राजस्व एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु सब रजिस्ट्रारों का प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार को सभी प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जमीन के फर्जी पंजीकरण, बंटवारे आदि को लेकर कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन यदि हम अपना कार्य त्रुटिरहित एवं निष्पक्षता से करेंगे तो ऐसे मामले सामने नहीं आएंगे। वहां पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक चंदन सिंह डोबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें