चौखुटिया में शुक्रवार को पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग की टीम ने 40 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी विक्रम कैड़ा ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ था।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जगंल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। मादा तेंदुए की उम्र दो साल बताई गई है। इधर तेंदुए के पकड़े जाने के बावजूद लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है। लोगों को क्षेत्र में कुछ और तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है।