फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरंगल में पकड़ में नहीं आया तेंदुआ

विज्ञापन
शासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते बरंगल गांव के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण/अल्मोड़ा। वन विभाग ने बरंगल गांव के किमबगड़ तोक समेत आसपास के क्षेत्रों में तीन पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। तेंदुआ गांव के आसपास ही दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत और अधिक बढ़ गई है। शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास दहाड़ रहा है। बिजनौर से शिकारी सैफी मौके पर पहुंच गए हैं। वन विभाग ने बीते दिनों तेंदुए का शिकार बनी शांति देवी के भाई को अहैतुक सहायता के रुप में 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की है।
विज्ञापन

बरंगल गांव के किमबगड़ तोक में शांति देवी की मौत के बाद गांव में दहशत है। तेंदुए के आतंक के कारण लोगों का अकेले राह चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ एक महिला का मौत के घाट उतारने के साथ ही चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। तेंदुए के खौफ के चलते लोगों का शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही तेंदुआ कई बार आबादी की तरफ आ रहा है। इससे लोगों में खौफ बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें