फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: गवाड़ कोटिला में तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को राहत

Mon, 24 Aug 2026 01:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित गवाड़ कोटिला क्षेत्र में लंबे समय से आतंक मचाने वाला तेंदुआ सोमवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। 
विज्ञापन
गवाड़ कोटिला में तेंदुआ पिंजरे में फंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के गवाड़ कोटिला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुओं की दहशत से परेशान ग्रामीणों को सोमवार को राहत मिली। तल्ली गवाड़ में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में सोमवार सुबह एक तेंदुआ फंस गया।

विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुए कई मवेशियों, कुत्तों और बकरियों को अपना निवाला बना चुके थे। तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। खासकर महिलाओं के लिए पशुओं के लिए चारा लाना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी।

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने करीब एक सप्ताह पूर्व तल्ली गवाड़ में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी चंथरिया उमेश पांडेय ने बताया कि तेंदुए को सोमवार शाम तक रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें