फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के गांवों में तेंदुए की दहशत

Mon, 17 Apr 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत काफी बढ़ गई है। तेंदुए अब तक कई मवेशियों को मार चुके है। ऐसे में ग्रामीणों का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और वे शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के झिजाड़, नाई, गगोलाकोटली, कीरड़ा आदि गांवों में लंबे समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया कि तेंदुआ गांव के बीच पहुंच रहा है जिससे सभी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीते एक सप्ताह में तेंदुआ पांच से अधिक मवेशियों की जान ले चुका है।
झिजाड़ की ग्राम प्रधान रुचि बिष्ट ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीणों ने अकेले आवाजाही करना बंद कर दिया है। दिनदहाड़े तेंदुआ आबादी में पहुंच रहा है जिससे खतरा बढ़ गया है। यहां तक कि महिलाएं चारा लेने जंगल नहीं जा पा रही हैं। खेतों में काम करने वाली महिलाओं के सामने दो से तीन बार तेंदुआ आ चुका है। उक्त महिलाएं किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचीं। वहीं गांव से कई बच्चे जंगल के बीच बने रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से खतरा बढ़ गया है। अभिभावकों को बच्चों की चिंता सताने लगी है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करती है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जल्द ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
====
तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
अल्मोड़ा। जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि एक मार्च को दौलाघाट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर फल्याटी बागेश्वर निवासी नंद किशोर के थैले की तलाशी ली। इसमें से तेंदुए की खाल बरामद हुई जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब आरोपी ने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें