फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुए की दहशत... स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड ग्वाड़ क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। तेंदुए के डर से प्राथमिक स्कूल ग्वाड़ और जीआईसी बमनगांव में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्वाड़ ग्राम पंचायत में तेंदुए ने कई बकरियों को निवाला बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के घरों के आसपास दिखाई देने से महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाने खेतों में नहीं जा पा रही हैं। ग्रामीण कैलाश सनवाल, सुंदर, भुवन चंद्र और हीरा का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ में पढ़ने वाले 15 बच्चे और जीआईसी बमनस्वाल में पढ़ने वाले 25 बच्चे तेंदुए के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि वह लंबे समय से वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर को भी पत्र भेजा है। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर भी तेंदुए के दिखने की सूचना मिल रही है। वहां नियमित गश्त की जा रही है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करें और तेंदुए के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
बकरी पर झपटा तेंदुआ, बचाने में महिला चोटिल

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के बिगुल गांव की एक महिला तेंदुए से बकरी को बचाने के दौरान चोटिल हो गई। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया। वन विभाग ने तेंदुए के हमले में मारी गई बकरी का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को बिगुल निवासी पूर्व जिपं सदस्य स्व. गोपाल राम की पत्नी खष्टी देवी बकरियों को चुगान के लिए पास के जंगल ले गई थी। गांव की एक अन्य महिला भी उनके साथ थी। जंगल में तेंदुए ने उनकी एक बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी को पकड़कर ले जाने लगा तो वह भी शोर मचाकर उसके पीछे जाने लगीं। इसी दौरान तेंदुआ पलटकर उनकी ओर झपट पड़ा। तेंदुए से बचने के चक्कर में खष्टी नीचे गिरकर चोटिल हो गईं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद तेंदुआ बकरी को लेकर वहां से चला गया। ग्रामीण घायल महिला को सीएचसी कांडा लेकर आए। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि इलाज के दौरान वन विभाग की टीम अस्पताल में थी। महिला पर तेंदुए के हमले के कोई निशान नहीं थे। इलाज कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला को बकरी का मुआवजा जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें