फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर क्षेत्र में तेंदुए का खौफ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के सर्प अधुरिया, जाल-घोलाड और पल्यूडा गांवों में इन दिनों तेंदुआ की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ लगातार गांवों के आसपास और आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही तेंदुआ गांवों के नजदीक मंडराने लगता है। कई स्थानों पर पालतू पशुओं पर हमले की आशंका के चलते लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है, वहीं लोग समूह में ही आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित गांवों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में नजर बनाए रखने और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें