फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुए ने गौशाला में बंधे मवेशियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया विकासखंड तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ने से लोगों में खौफ है। बीती रात चिंनौनी गांव में तेंदुए ने गोशाला में बंधे दो मवेशियों को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

पशु स्वामी उमा देवी ने जब सुबह गौशाला में मरे पड़े मवेशियों को देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत और भी बढ़ गई है। हालात ये है कि शाम होते ही लोग घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजर स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें