फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो दिन में तीन मवेशियों को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। देघाट क्षेत्र के जैखाल गांव में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। श्री गुरु कृपा गो सुरक्षा समिति के संचालक खीमानन्द नैनवाल ने बताया कि पिछले छह महीनों में तेंदुआ उनके छह मवेशियों को मार चुका है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को जंगल में चर रही एक बछिया पर भी तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार बीते दो दिनों में तीन पशु तेंदुए का शिकार बने हैं। इससे कुलसीरा, पाताल, रणपाथर और आसपास के गांवों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए 4-5 पिंजरे लगाने, मुआवजा देने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें