फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुलसीरा गांव में गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला, लोगों में भय

Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट क्षेत्र के कुलसीरा गांव में गुलदार का भय व्याप्त है। गांव की एक गोशाला में घुस कर गुलदार ने गोवंश को अपना निवाला बना है। लोग गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती दस्तक से ग्रामीण भय में हैं। गुलदार ने कुलसीरा गांव निवासी जय सिंह की गाय के बछड़े को गोशाला से खींचकर मार डाला जिससे क्षेत्र में भय व्याप्त है। इस घटना से आसपास के फुटिकुवां, जैखाल, कल्यालीगुण, रणपाथर, उपराड़ी सहित अनेक गांव के लोग पशुओं और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। गांव के हरि सिंह रावत, सुरेश सिंह, दलीप सिंह, पान सिंह नेगी, आनंद सिंह और गोविंद सिंह ने वन विभाग से जल्द क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

उमेश पांडे (रेंजर जौरासी) बताया कि कैमरा टेक किया गया है और कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पिजरा लगाया जायेगा। पिछले माह भी लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें