फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने युवक को मार डाला

Thu, 19 Apr 2018 10:48 PM IST
almora
विज्ञापन
घटना स्थल का मुआयना करते डीएफओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बुधवार रात पेटशाल से घर को लौट रहे डुंगरी गांव निवासी एक युवक को तेंदुए ने मार डाला। युवक का क्षत-विक्षत शव घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर मिला। मृतक चालक था और रात में वाहन को पेटशाल में खड़ा करके अपने घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ पंकज कुमार के साथ ही वन और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इधर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डुंगरी गांव निवासी दीपक कुमार (25) पुत्र राम लाल बुधवार रात करीब आठ बजे पेटशाल में वाहन खड़ा करने के बाद अकेले गांव की तरफ पैदल जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह खेत में काम करने गई किसी महिला ने उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पड़ा देखा। क्षत-विक्षत शव देखकर महिला चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। इसके बाद कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने मौके से वन विभाग अल्मोड़ा और पटवारी पेटशाल को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते पर कानूनगो बीआर आगरी, पटवारी मेहसर जहां, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा आदि मौके पर पहुंच गए। बाद में डीएफओ पंकज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगा दिया गया है।

 इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि मौके पर गुलदार के पैर के निशान देखे गए हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को फिलहाल 15 हजार रुपये की आर्थिक दी है। शेष सहायता राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक दीपक कुमार गरीब परिवार से है। घर में पत्नी के अलावा चार साल और दो साल के दो बच्चे हैं। ड्राइवरी करके ही दीपक परिवार का भरण पोषण करता था। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन मटेला आदि ने मृतक परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें