फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुए ने आठ साल में 825 जानवरों को बनाया अपना शिकार, कीमत वन विभाग ने चुकाई

Fri, 11 Aug 2023 02:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

तेंदुए ने जंगलों के अलावा गोशाला में घुसकर पालतू जानवरों को अपना निवाला बनाया। ऐसे में वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को पशु हानि का अच्छा-खासा मुआवजा देना पड़ा है
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले में आठ साल के भीतर 825 जानवर तेंदुए का शिकार हो चुके हैं। इसकी कीमत वन विभाग को चुकानी पड़ी। वन विभाग को इन जानवरों की मौत के मामले में 800 पशुपालकों को डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा देना पड़ा।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार वर्ष 2015 से इस वर्ष मई तक जंगली जानवरों खासकर तेंदुए के हमले में 825 जानवरों की मौत हुई है। तेंदुए ने जंगलों के अलावा गोशाला में घुसकर पालतू जानवरों को अपना निवाला बनाया। ऐसे में वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को पशु हानि का अच्छा-खासा मुआवजा देना पड़ा है। विभाग ने इन आठ वर्षों में 800 पशुपालकों को 1.50 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा है। वहीं मुआवजा मिलने से पशुपालकों को भी नुकसान की भरपाई हुई और उनके चेहरे पर खुशी है।

जंगलों में बढ़ते अतिक्रमण से बढ़ रही गांव में गतिविधि
अल्मोड़ा। वन विभाग का मानना है कि मानव की ओर से जंगलों में लगातार अतिक्रमण का नतीजा है कि तेंदुए शिकार की तलाश में गांव की तरफ रुख कर रहे हैं। तेंदुए गांव में गोशाला में घुसकर बकरी, गाय, बैल आदि जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं कई लोगों पर भी तेंदुए हमला कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नई शिक्षा नीति...12वीं के बाद दो साल से अधिक गैप होने पर भी लें दाखिला, इसी साल से नियम लागू

वन विभाग ने मई 2023 तक सभी पशुहानि मामलों में भुगतान पशुपालकों को कर दिया है। इसके बाद के मामलों में भी भुगतान की कार्रवाई चल रही है। - दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें