फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत; वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Wed, 08 Oct 2025 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले के पूर्वी पोखरखाली के घनी आबादी वाले एक मकान के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में वन विभाग की टीम ने बाथरूम में बंद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। पूर्वी पोखरखाली के घनी आबादी वाले एक मकान के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 5:30 बजे वन विभाग की टीम को पंकज तिवारी के आवास में रहने वाले सुनील कुमार ने सूचना दी कि उनके यहां बाथरूम में तेंदुआ घुस गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के बाथरूम के अंदर बंद होने से वन विभाग को उसे ट्रैंकुलाइज करने में एक घंटे का समय लगा। किसी तरह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाकर उसका उपचार शुरू कर दिया है।

सुनील कुमार ने वन विभाग की टीम को बताया कि वह वर्तमान में बीएसएफ में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि भूलवश बाथरूम का दरवाजा खुला रह गया था। बाथरूम से तेंदुए की पूछ बाहर लटकी हुई थी। किसी तरह उन्होंने हिम्मत का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें