मन्यूड़ा गांव में पकड़ा गया तेंदुए का शावक
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से भटककर मन्यूड़ा गांव में आए तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। शावक से अलग होने के बाद मादा तेंदुआ मन्यूड़ा और गागरीगोल इलाके में रातभर गुर्राती रही। सुबह सूचना पर वन रेंजर बैजनाथ श्याम सिंह करायत और वज्यूला के रेंजर आरएस रमोला मौके पर पहुंचे शावक को अपने कब्जे में लेने के बाद क्षेत्रपाल के जंगल में छोड़ दिया।
इधर, चनोली के पूर्व प्रधान जंगदीश सिंह नेगी, गढ़खेत के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर राम, भूपाल सिंह रावत ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।