फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, सिर और गले पर किए घाव

Sat, 22 Aug 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
घायल जानकी देवी
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कपूरी गांव में घोड़ागाड़ तोक में खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपूरी गांव के घोड़ागाड़ तोक निवासी जानकी देवी (55) पत्नी सुजान सिंह शनिवार शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में घास काटने गई थीं। पास के ही खेतों में अन्य महिलाएं भी धान की निराई कर रही थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने जानकी देवी पर हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार और अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
तेंदुए के हमले में महिला के सिर और गले पर गहरे जख्म आए हैं। लहूलुहान अवस्था में परिजन और ग्रामीण तत्काल महिला को सीएचसी कांडा ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर विक्रम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें