फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोज दिख रहे तेंदुए से लोग दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग के मटेला, पसेड़, उडियारी, विमोला, धामस, खूंट आदि गांवों में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए ने एक माह के भीतर दस से अधिक जानवरों को निवाला बनाया है। ललित बिष्ट ने बताया कि शाम होते की तेंदुआ घरों के पास पहुंच रहा है जिससे गांव में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें