फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जब आई ईएमआई, तब ठगी का पता चला

Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। एक कंपनी के एजेंट ने इलेक्ट्रानिक दुकान स्वामी के मालिक और उसके बेटे के साथ मिलकर एक महिला से हजारों रुपयों की ठगी कर ली। महिला को ठगी का पता तब चला जब उसके नाम से बैंक से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की किस्त कटने लगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुकान स्वामी, उसके पुत्र और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजेली निवासी चंद्रा देवी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने एक कंपनी से 20 हजार के लोन के लिए आवेदन किया था। उसके एजेंट ने लोन प्रक्रिया पूरी कर ओटीपी मांगी। बाद में चंद्रा देवी ने लोन की रिक्वेस्ट रद्द कर दी। 20 फरवरी 2025 को चंद्रा देवी को पता चला कि सोमेश्वर की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान स्वामी ने उसके नाम पर इलेक्ट्रानिक आइटम की ईएमआई शुरू कर दी है। ईएमआई की रकम भी उसके खाते से काटी गई है। महिला ने कंपनी के एजेंट, इलेक्ट्रानिक दुकान के स्वामी और उसके बेटे सहित तीन पर संगठित जालसाजी करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें