फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां चरा रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला

Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाथ के जंगल में बकरियां चरा रही वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जख्मी महिला ने बैजनाथ अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कांटली गांव के रौल्याणा तोक निवासी दौलतराम की पत्नी परुली देवी (60) बकरियां चराने के लिए पिनाथ के जंगल में गई थीं। यहां दोपहर के समय अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। परुली देवी वहां अकेली थी। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जख्मी हालत में वह जैसे-तैसे घर पहुंचीं। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। महिला के हाथों में 12 टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अलबत्ता वह खतरे से बाहर हैं। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका व्यक्त करते हुए वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें