फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवार पर झपटा तेंदुआ

Fri, 30 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलाघट-कोसी मार्ग में गुरुवार सुबह तेंदुआ स्कूटर सवार पर झपट गया। हमले में स्कूटर असंतुलित होकर करीब पंद्रह फीट नीचे खेत में लुड़क गया। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन


सिलानी (दौलाघट) निवासी पूर्व सैनिक चंदन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा में ईसीएसएच अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह सिलानी से अल्मोड़ा के लिए स्कूटर से रवाना हुए। घाटी क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया हुआ था। वह स्कूटर की लाइट जलाकर चल रहे थे। दौलाघट-कोसी मार्ग में मनाउं में मुर्गी फार्म के पास तेंदुआ उनके आगे आ गया। चंदन सिंह ने स्कूटर किनारे से निकालने का प्रयास किया। इसी बीच तेंदुआ उनके ऊपर झपट गया। स्कूटर की स्टेपनी पर तेंदुए के पंजे लगने से स्कूटर असंतुलित होकर पंद्रह फीट नीचे खेत में लुड़क गया। उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए पर पत्थर फेंका और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी हवालबाग को जा रहे एक अन्य स्कूटर सवार ने भी मार्ग पर तेंदुआ देखा।  पूर्व सैनिक चंदन सिंह बिष्ट ने इस घटना की सूचना जिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या को दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें