फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी बल्बों का अधिक से अधिक प्रयोग करें

Thu, 24 Sep 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उरेडा के संयोजन में विकास भवन में हुई ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला में जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में एलईडी बल्बों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण के प्रभावों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कार्यालयों सहित अन्य संस्थानों में ट्यूब लाइट, सीएफए, बल्बों के स्थान पर एलईडी बल्बों का अधिक से अधिक प्रयोग करें, ताकि वातावरण स्वच्छ रहे और बिजली की खपत भी कम हो। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन और विषैली गैसों से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सौर तापन प्रणाली, ऊर्जा दक्ष वॉल स्ट्रीट लाइटों के उपयोग पर जोर दिया।
उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी आरसी पांडे ने ऊर्जा संरक्षण उपायों और कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। अवर अभियंता पीएस रावत, एसएलटी एनर्जी के धर्मेंद्र सिंह नेगी, हरीश कुमार उनियाल ने भी विचार रखे। कार्यशाला में डीडीओ डीडी पंत के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी और बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें