फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रवक्ता और सहायक शिक्षकों के 781 पद खाली

Fri, 04 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शिक्षकों के 862 पद रिक्त
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा की स्थिति में सुधार नहीं होने से जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। 139 राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ताओं के 1271 पदों में से 573 पद और एलटी संवर्ग में 1685 में से 208 सहायक शिक्षकों के पद खाली हैं। विज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है। 
विज्ञापन


जिले में 139 राजकीय इंटर कालेज हैं। इन स्कूलों में प्रवक्ताओं के कुल 1271 पद सृजित हैं। जिनमें से 698 पद भरे हैं, जबकि 573 प्रवक्ता के पद खाली पड़े हैं। प्रवक्ता संवर्ग में हिंदी के 76, अंग्रेजी के 59, संस्कृत 42, गणित 43, भौतिक विज्ञान के 62, रसायन विज्ञान के 55, जीव विज्ञान के 52, नागरिक शास्त्र के 65, अर्थशास्त्र 57, इतिहास के 23, भूगोल के 13, समाजशास्त्र प्रवक्ता के 18, मनोविज्ञान, वाणिज्य, कला के एक-एक, कृषि के चार, शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता का एक पद खाली है।

193 इंटर कालेजों और 85 हाईस्कूलों में एलटी संवर्ग में सहायक शिक्षकों के 1685 पद सृजित हैं। एलटी संवर्ग में स्थिति थोड़ा ठीक कही जा सकती है। 1985 पदों में से 208 शिक्षकों के पद खाली हैं। इस संवर्ग में हिंदी शिक्षक के 29, अंग्रेजी के 11, गणित के 22, विज्ञान 83, सामान्य के चार, कला के 30, व्यायाम के 17, संस्कृत के छह, कृषि के पांच, गृह विज्ञान शिक्षक का एक पद खाली है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के नहीं होने से खासकर ग्रामीण इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले में 139 राजकीय इंटर कालेज हैं। इनमें से 91 इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य तैनात हैं, जबकि 47 पद रिक्त हैं। 85 राजकीय हाईस्कूलों में से मात्र 20 में भी प्रधानाध्यापक नियुक्त हैं, जबकि 64 स्कूल प्रधानाध्यापक विहीन हैं। मुखिया के नहीं होने से स्कूलों के अनुशासन पर भी असर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें