अल्मोड़ा। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित घाट (पनार) में सरयू नदी पर पांच दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर में प्रतिभागियों को पैडलिंग, राफ्ट की जानकारी, फ्लिप रिफिल, आपदा के दौरान बचाव, बथौली से चमगड़ा तक पांच किमी रिवर रन, झूलाघाट के कालेश्वर से जमराड़ी तक काली नदी में 15 किमी रिवर रन किया गया।
जिला साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने ने कहा कि क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। प्रतिभागी भविष्य में भी चलाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें। प्रशिक्षण में हवालबाग, धौलादेवी, भिकियासैंण के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक रमेश सिंह कपकोटी के देखरेख में दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रीवर गाइड देवेंद्र सिंह पोखरिया, भूपेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, देवेंद्र सिह रवात, अमित बिष्ट आदि मौजूद थे।