ठंड के बावजूद पनुवानौला में रामलीला देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और लक्ष्मण शक्ति का मंचन आकर्षण का केंद्र रहे।
गत रात राम-लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, सुषैन वैद्य का आना, हनुमान का संजीवनी लाना, कुंभकर्ण-रावण संवाद, कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती का मंचन किया गया।
रामलीला में पंकज गैड़ा ने राम, महेंद्र सुयाल ने लक्ष्मण, हरिवनोद बिनवाल ने हनुमान, विनोद वर्मा ने मेघनाद, हेमंत साह ने रावण, देवेंद्र बिष्ट ने कुंभकर्ण, उमेद गैड़ा ने सुषैन वैद्य, अर्जुन बनौला ने मंदोदरी, मोहन गैड़ा ने सुलोचना का अभिनय किया। दीपक चम्याल ने जोकर का अभियन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।