फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निशुल्क नोटबुक वितरण योजना का शुभारंभ, 2720 नोटबुक बांटी गईं

Fri, 12 Jun 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के निर्देशन में बृहस्पतिवार को राज्य सरकार की अभिनव निशुल्क नोटबुक वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। द्वाराहाट के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खाती ने पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट, जीआईसी असगोली, बटुलिया, बग्वालीपोखर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा और छत्तीनाखाल सहित विभिन्न विद्यालयों को कुल 2720 नोटबुक वितरित कर योजना शुरू की गई। योजना के तहत समग्र शिक्षा गोदाम अल्मोड़ा से प्राप्त कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी पांच निशुल्क नोटबुक वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिशन सिंह अधिकारी, विनोद पपनै, बबीता शेरानी, मनोज सिंह कार्की, मनोज कैड़ा, प्रधानाचार्य पीआर कोली, सोनिका नेगी, चंद्र मोहन सिंह, अर्चना बुधानी, बीबी मिश्रा, जगदीश बुधानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें