फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकार्ता में आयोजित शो में रूप दुर्गापाल ने वाहवाही लूटी

Sat, 01 Jul 2017 10:25 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जकार्ता में अपने शो के दौरान रूप दुर्गापाल।
विज्ञापन
 बालिका वधू, अकबर बीरबल, कुछ रंग प्यार के, गंगा आदि टीवी सीरियलों में अपनी अदाकारी से पहचान बना चुकी अल्मोड़ा निवासी छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने इस हफ्ते इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित कई शो में दर्शकों की वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन


जकार्ता से लौटकर रूप ने बताया कि एनटीवी नेटवर्क द्वारा आयोजित इस शो में गीत, संगीत के कई कार्यक्रम भी हुए। जिसमें खुद रूप ने कुछ गीत भी सुनाए। इन कार्यक्रमों में वहां के कई जानेमाने आर्टिस्ट भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया में आयोजित एक सप्ताह के इस कार्यक्रम के दौरान बालिका वधू, स्वरागिनी और कुछ रंग प्यार के सीरियलों के विशेष शो भी दिखाए गए।

बता दें कि इन तीनों सीरियलों में रूप की खास भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल ने टीवी सीरियल बालिका वधू से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, गंगा, अकबर बीरबल आदि टीवी सीरियलों में अपने अभिनय के खास पहचान बनाई। हाल ही में एंड टीवी में शुरू हुए धारावाहिक वारिस में भी वह साक्षी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में भी उनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें