फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लक्ष्मेश्वर और जागेश्वर में हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Wed, 30 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लक्ष्मेश्वर के पास सड़क पर आया मलबा। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/जागेश्वर। जिले में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर सड़कों पर गिरते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार बोल्डरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। अन्य राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में लक्ष्मेश्वर के पास बीते मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह भूस्खलन हो गया। इस दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर मुख्य सड़क पर गिरने से आवाजाही के दौरान खतरा पैदा हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार चालक बाल-बाल बचा। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया गया तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हुआ। जागेश्वर धाम में विनायक पुल के पास भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा मुख्य सड़क पर आ गया। जागेश्वर धाम आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
लोनिवि के एई आलोक ओली, अपर सहायक अभियंता फेजान मलिक, वन विभाग के वीट अधिकारी मनोज ज्याला आदि ने जागेश्वर विनायक पुल के पास हो रहे भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर बड़ी दरारें पड़ गई हैं। करीब 40 मीटर क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। वहीं जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी का कहना है कि जागेश्वर विनायक पुल के पास दो देवदार के पेड़ भी भूस्खलन की जद में आ रहे हैं उन पेड़ों को गिराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जागेश्वर में विनायक पुल के पास आए मलबे को हटा दिया गया है। यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
-आलोक ओली, एई, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें