फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली ओ लाली हंसिया त्वीलै धारौ बौला...

Sat, 16 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासी में सोमनाथ मेले के सातवें दिन शनिवार को आंचल लोक संस्कृति उत्थान समिति हल्द्वानी के कलाकारों ने राजस्थानी, पंजाबी, उत्तराखंडी लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति से समा बांधा।
विज्ञापन


इस मौके पर छपेली ‘लाली ओ लाली हंसिया त्वीलै धारौ बौला’ की मनोहारी प्रस्तुति पर लोग खूब झूमे। गायिका खुशबु ने भी कई गीत सुनाए। जीजीआईसी मासी की किरन, रितिका ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने बाहर से पहुंचे कलाकारों, दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मेले का समापन रविवार को होगा। वहीं संतोष मासीवाल, भूपेंद्र राणा, अमर सिंह रावत, गौरीदत्त कांडपाल, तारादत्त शर्मा, शंकर सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें